शिकारीपाड़ा: देवर ने देवर-भाभी के रिश्ते को किया कलंकित, शिकारीपाड़ा थाने में मामला दर्ज
हमारे समाज में देवर भाभी का रिश्ता बड़ा पवित्र माना जाता है लेकिन वासना में अंधे हो चुके लोग पवित्र रिश्ते को भी दागदार बनाने से पीछे नहीं हटते. ताजा मामला दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी मौसेरी भाभी की अस्मत लूट ली. यह घटना 8 दिन पुरानी यानी 10 सितंबर का है. घटना को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई ।