सोनो: नारगंजो के पठुआ में120 जरूरतमंदों के बीच पत्रकारों ने कम्बल का किया वितरण
Sono, Jamui | Jan 23, 2024 इंसान को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। समाज में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, यह बाते प्रखंड के नारगंजो के पठुआ में120 जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए झाझा के दैनिक अखबार के पत्रकार देवेंद्र कुमार,सोनु कुमार व राकेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि जाति,धर्म,संप्रदाय से ऊपर उठकर हमें इंसानों की मदद करनी चाहिए। इससे हमें आत्म संतुष्टि मिलती है।