सोनो: रजौन गांव के दो घरों में अचानक लगी आग, हजारों रुपए की संपत्ति जलकर हुई राख
Sono, Jamui | Jan 23, 2024 चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव में अचानक दो घरों में आग लग जाने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। लूटन माझी व मुन्ना माझी के घरों में आग कैसे लगी इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं है। घर के मालिकों ने अंचलाधिकारी से मुआवजा दिलाने की मांग की है।