कटकमसांडी: मकर संक्रांति पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हुरहुरु में तिलकुट-चूड़ा और पतंग का वितरण किया
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के हुरहुरु में आज सोमवार 2 बजे वार्ड पार्षद सुबोध कुमार पासवान के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाया।