टनकुप्पा: मध्य विधालय कनवां में चोरी करने का असफल प्रयास, प्रधानाध्यापक ने टनकुप्पा थाना में दिया आवेदन।
Tan Kuppa, Gaya | Feb 13, 2024 टनकुप्पा प्रखंड के कनवां मिडिल स्कूल में चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। चोरी में असफल होने पर चोरों ने विधालय कैंपस में लगे खिडक़ी, चापाकल, बिजली मीटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने घटना की सूचना टनकुप्पा थाना, शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों सहित ग्रामीणों को दी है।