बक्सर: जिले में वार्निंग लेवल को पार कर गंगा का जलस्तर 59.890 मीटर पर पहुंचा नगर की गंगा घाट डूबे, दियारा के लोगों की बढ़ी चिंता
Buxar, Buxar | Sep 16, 2024 गंगा में पानी बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है. 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में अभी भी वृद्धि जारी है. गंगा के जलस्तर में 12 सितंबर से ही वृद्धि जारी हुआ है. जिससे गंगा के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा सताने लगा है. बाढ़ की खतरे को देखते हुए दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है. जलस्तर की वृद्धि 17 सितंबर से लगातार जारी है.