टाटीझरिया पंचायत भवन इन दिनों अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। भवन की दीवारों पर झारखंड की प्रसिद्ध लोक कला सोहराय पेंटिंग उकेरी जा रही है, जो न केवल पंचायत कार्यालय की खूबसूरती बढ़ा रही है, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संदेश भी दे रही है। यह अनूठी पहल स्थानीय मुखिया सुरेश यादव द्वारा की गई है। भवन के पास से गुजरने वाले लोग रुककर इसे निहार रहे हैं।