उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा शुक्रवार दोपहर सीएस रिसोर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने बताया कि 28 दिसंबर (रविवार) प्रातः 11 बजे फिरोजाबाद क्लब में फिरोजाबाद महानगर उद्योग व्यापार मंडल की निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं विशाल व्यापारी महासंगम आयोजित होगा।