अररिया: फ़तेहपुर गांव में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, 2 को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Feb 3, 2025 अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है.