अररिया: धामा रुपेली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Feb 2, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के धामा रुपेली गांव में रविवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने बीवी अफसाना खातून को मारपीट कर जख़्मी कर दिया है। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिसका इलाज डॉ मिथिलेश कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाना को भेज दी गई है।