मीडिया सेल बागपत ने गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बताया कि ASP बागपत प्रवीण सिंह चौहान द्वारा अपराध नियंत्रण व शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना खेकड़ा के चौकी पाठशाला क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख चौराहों व प्रतिष्ठानों पर भ्रमण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।