रामसनेही घाट: मियागंज में रामजस को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मियागंज में रामजस को 10 सितंबर को सांप ने काट लिया था जिसके बाद रामजस का इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में चल रहा था। बीती रात रामजस की मृत्यु हो गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे परिजनों ने बताया सांप के काटने की वजह से रामजस का इलाज चल रहा था। उनकी मौत हो गई है।आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।