कहरा: जलई ओपी थाना के तेलवा गांव में बच्चे को लेकर हुए विवाद में मारपीट दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 24, 2024 जलई ओपी थाना के तेलवा गांव वार्ड 11 में एक बच्चा के द्वारा आंगन में पेशाब करने को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 1बच्चा और1पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया है। दोनों जख्मी का नाम शंकर प्रियदर्शी और सोनू कुमार बताया जा रहा है। जख्मी ने अमन कु0,गंगापूर्वे,आयुष कु0 और पूनम देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।