पवई: वन विभाग पन्ना द्वारा अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण, जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट किया जारी
Pawai, Panna | Jul 16, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया की वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी, जिसे जेसीबी की मदद से सख्ती से हटाया गया।