भोगनीपुर: राम जानकी मंदिर भोगनीपुर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव, आयोजित किया गया भंडारा
वेभोगनीपुर कस्बा स्थित राम जानकी मंदिर में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे धूमधाम से राम जन्मोत्सव मनाया गया। जागरण पार्टी के कलाकारों ने सुंदर-सुंदर राम भजन प्रस्तुत किया। भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बे के अलावा आसपास के गांव से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।