हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती के साथ घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस के क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ घर मे घुसकर युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवती रिश्तेदारों के घर मे रहती है। युवती के रिश्तेदारों ने आरोपी युवक पर घर से कीमती जेवरात चुराने व युवती से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।