चंदापुर थाने की पुलिस टीम द्वारा,एसपी डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में,सोमवार को बड़े गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने झारखंड,राज्य के मल्हार गैंग को गिरफ्तार किया है। चोरी के समान के साथ,23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तों पर,अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।एसपी डॉ यसवीर ने कहा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।