पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी पुल के पास सोमवार करीव 3बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हिरणपुर से पाकुड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी शेखर कहार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुल के पास पहले भी कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। नगर थाने के एसआई एसपी सिंह जांच मे जुटी है ।