सागर से तीन दोस्त दंडवत यात्रा करते हुए उज्जैन के लिए रवाना हुए हैं उनकी यह यात्रा 24 दिन की हो चुकी है शनिवार को वह ग्यारसपुर क्षेत्र में थे यात्रा में दंडवत चल रहे युवक ने बताया कि 400 किलोमीटर की उनकी यह यात्रा मार्च माह में पूरी होगी जहां वह महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे विभिन्न स्थानों पर लोग उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कर रहे हैं ।