बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, क्षेत्र अधिकारी हाईवे ने दी जानकारी
बिथरी चैनपुर के ग्राम नवदिया हरकिशन में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का रक्तरंजित बांका भी बरामद कर लिया गया। बिथरी इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार क्षेत्र अधिकारी ने दी जानकारी।