बिजनौर: बिजनौर में बैराज पर पूर्व बसपा प्रत्याशी व जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख पुत्र के समर्थकों में हुआ विवाद। थाने में भी हुआ हंगामा
Bijnor, Bijnor | Aug 9, 2024 बिजनौर में गंगा बैराज पर गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर बिजनौर लोकसभा से चुनाव लड़े पूर्व बसपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह के समर्थकों व जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख के पुत्र कपिल चौधरी के समर्थकों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए तो थाने पर भी जमकर हंगामा हुआ। फिर दोनों पक्षों की सहमति के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया