शुजालपुर क्षेत्र में बुधवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम चौकी नसीराबाद के किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार एल यादव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने फसल खराब होने का सर्वे कराने और मुआवजे की मांग की। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। बारिश-ओलावृष्टि से खरीफ फसलें खराब।