चूरू: गांधी कॉलोनी में 11 केवी करंट की चपेट में आया डिस्कॉम का तकनीकी कर्मचारी, समय पर सीपीआर से बची जान
Churu, Churu | Dec 20, 2025 चूरू शहर की गांधी कॉलोनी में शनिवार को 11 केवी बिजली लाइन पर कार्य के दौरान डिस्कॉम का एक तकनीकी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद साथी कर्मचारी द्वारा समय पर सीपीआर दिए जाने से उसकी जान बच गई। करंट लगने से 35 वर्षीय सुबेसिंह घायल हो गया।