सांगोद: सांगोद में बेमौसम बारिश से खेत में पड़ी धान की फसल हुई ख़राब, मुआवजा देने में कंपनियां हटती हैं पीछे
Sangod, Kota | Nov 9, 2025 सांगोद. पिछले दिनों की बेमौसम बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सोयाबीन और उड़द की फसल पहले बरसात में गेप और उसके बाद अतिवृष्टि में खराब हो चुकी थी। धान से उम्मीद थी, जो भी खराब हो गया। अधिकांश धान कट चुका था। खेतों से समेटने का समय भी नहीं मिला कि माँथा तूफान के असर से हुई बरसात के कारण यह खेतों में पड़ा-पड़ा अंकुरित होने लगा।