सैदपुर: बांसफोर बस्ती और खोआ मंडी के लिए अमंगलकारी साबित हुआ मंगल, रेलवे ने 5 दशक के अवैध कब्जे को JCB से कराया जमींदोज
सैदपुर नगर में रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित रेलवे की जमीन पर दशकों से अवैध रूप से रह रहे बांसफोरों के लगभग 50 परिवारों के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत अमंगलकारी सिद्ध हुआ। वर्षों से दी जा रही कई बार की चेतावनी के बाद अंततः रेलवे की जेसीबी उनके आशियानों पर गरज उठी। इसके चलते मिनटों के अंदर देखते-ही-देखते पूरी बस्ती जमींदोज हो गई।