बीघापुर: भगवंतनगर स्थित इंटर कालेज में पर्यावरण गोष्ठी व वरिष्ठजन सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री
Bighapur, Unnao | Sep 20, 2025 भगवंतनगर के निराला इंटर कॉलेज में को कुटी वीर बाबा सेवा संस्थान असोहा की तरफ से पर्यावरण गोष्ठी व वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय संस्थापक स्व० मनबोधन लाल बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर शुरू हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा०अध्यक्ष सेवा संस्थान व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अशोक बाजपेयी ने पर्यावरण पर चर्चा की।