बरेली: रबड़ी टोला में दबंगों ने युवक को पीट पीटकर किया घायल, पुलिस से की गई मामले की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के रबड़ी टोला में दबंगों ने युवक को पीट पीट कर घायल कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।