चैनपुर: किसानों से संवाद, पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन, बागवानी की जानकारी दी कृषि वैज्ञानिक ने
चैनपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत करसों पंचायत के आदिम जनजाति बहुल गांव पचलेवा एवं केलहर में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों से सीधा संवाद किया गया। कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कम खर्चे में अधिक पैदावार के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इसमें खरीफ फसल सहित बागवानी पशुपालन आदी की जानकारी दी गई।