मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के खुटीरही वार्ड 8 में शनिवार को सुबह करीब 4 बजे महादलित परिवारों के 8 घर पूरी तरह जलकर राख़ हो गया। शनिवार को शाम करीब चार बजे पूर्व मुखिया विश्व जीत उर्फ बिट्टू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दिया और 15 सौ रुपया प्रति परिवार को वितरण किया।