कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान के लोग जलभराव के कारण परेशान है। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि निकासी के समुचित प्रबंध नहीं हैं, जिस कारण जलभराव सड़क पर हो रहा है और आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।