गगरेट: डॉ बीआर अम्बेडकर बहुतकनीकी संस्थान अम्बोटा की दो पूर्व छात्राओं को गोल्ड मेडल के साथ मिला ₹50 हजार नकद पुरस्कार
Gagret, Una | Sep 19, 2025 डॉ बीआर अम्बेडकर बहुतकनीकी संस्थान अम्बोटा की दो पूर्व छात्रा ओं काजल और प्रेम लता ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मणी से गोल्ड मेडल व ₹50 हजार नकद पुरस्कार हासिल किया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने कहा कि दोनों छात्राओं ने पुरस्कार हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।