गोहपारु: धनौरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, गोहपारू थाने में मामला हुआ दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी सुजीत चौधरी ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी किशन चौधरी व विनोद चौधरी के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।