गोहपारु: शनिवार को गोहपारू पुलिस ने मारपीट के मामले में स्थाई वारंटी को नवाटोला से पकड़ा माननीय न्यायालय में किया पेश
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है की मारपीट के मामले में स्थाई वारंटी गणेश प्रसाद साहू को नवाटोला से पकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश किया है,पुलिस ने बताया है कि उक्त वारंटी मारपीट के मामले का है,जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी सूचना मिलने पर पुलिस ने नवाटोला से वारंटी को पकड़ा है।