गोहपारु: मंगलवार को गोहपारू पुलिस ने मारपीट के मामले में स्थाई वारंटी को कुदरी गांव से पकड़ा माननीय न्यायालय में किया पेश
शहडोल जिले के गोहपारु पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है की मारपीट के मामले में स्थाई वारंटी राजेश अहिरवार को कुदरी गांव से पड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया है,पुलिस ने बताया है कि उक्त वारंटी मारपीट के मामले का है,जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने कुदरी गांव से वारंटी को गिरफ्तार किया है।