देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय में कहा- बीजेपी विधायक विनोद चमोली का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है
करन माहरा ने बीजेपी विधायक विनोद चमोली पर पलटवार करते हुए उनका मानसिक संतुलन ठीक नही होने की बात कही है। दअरसल विनोद चमोली ने करन माहरा की ओर से राज्य सरकार पर अपनी इच्छी के अनुरूप आरक्षण तय करने का आरोप लगाया था जिसके जवाब में विनोद चमोली ने करन माहरा को जानकारी ना होने की बात कही थी।