मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी नगर सेक्टर-4सी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दो मंजिला मकान में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।