आगरा: एमजी रोड स्थित सत्र न्यायालय में विद्युत कटौती होने पर अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश,टोरंट पावर पर लगाए आरोप
Agra, Agra | May 18, 2024 आगरा के सत्र न्यायालय में अनावश्यक विद्युत कटौती से अधिवक्ता परेशान हैं। रोजाना 4 से 5 घंटे की कटौती टोरंट पावर द्वारा की जा रही हैं। जिससे न्यायिक कार्य पर प्रभाव पड़ रहा हैं। अधिवक्ता अनिल राजपूत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सत्र न्यायालयों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का नियम हैं। लेकिन टोरंट पावर आदेशों की अवहेलना करती हैं।