बलरामपुर जिले के राजपुर धान खरीदी केंद्र में लिमिट बढ़ाई जाने की मांग और टोकन नहीं काटने की समस्या से परेशान किसानों ने आज शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर चक्का जाम कर दिया। धान नहीं बिकने से किसान बेहद परेशान दिखाई दे रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि उनका