बरही तहसील अंतर्गत झिरिया के पास लुर्मी ग्राम पंचायत के ग्राम बलेहा टोला के ग्रामीण आज सोमवार दोपहर 1:50 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके गांव में आवगमन के लिए कोई सुगम रास्ता नही ग्रामीण मेढ़ के रास्ते आवागमन करते थे उस पर भी वन विभाग ने पौधा रोपण कर दिया। ग्रामीणों ने मार्ग के लिए गुहार लगाई है।