सरधना, थाना सरधना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर रविवार रात बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए जमकर उत्पात मचाया। लूटपाट की नीयत से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम और पूर्व विधायक के परिजनों समेत कई वाहनों को निशाना बनाया। वाहन न रोकने पर बदमाशों ने अंधाधुंध पथराव किया, जिसमें कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए