मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों द्वारा मकान बेचने की धमकी देकर घर से निकाले जाने की शिकायत एसपी से की
कोतवाली थाना क्षेत्र के देवपुरा निवासी रिंकी पत्नी अर्जुन ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उनको ससुराली जनों के द्वारा मकान बेचने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया है। जिसको लेकर पीड़ित विवाहिता ने थाने में पहुंच ससुराली जनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।