शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक चक्की खड्ड रेलवे पुल के जीर्णोद्धार के बाद पठानकोट जोगिंदर नगर नैरो गेज रेल मार्ग पर नवंबर में सभी रेलगाड़ियां की बहाली होने की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे अधिकारियों ने नवनिर्मित चक्की रेलवे पुल के नवंबर के प्रथम सप्ताह तक जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया है।रेल सेवा शुरू होने से कांगड़ा घाटी के लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी।