कासगंज: सोरों में आगामी माह लगने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, भाजपा चैयरमेन ने लहरा घाट का किया निरीक्षण
सोरों में तीर्थ नगरी आगामी माह लगने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने पालिका अधिकारियों के साथ लहरा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने घाट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सड़क और टेंट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जानकारी शुक्रवार रात 9 बजे मिली।