गुरुवार को रात्रि 9:00 बजे प्राप्त जानकारी केअनुसार अजमेर शरीफ दरगाह पर 814वें उर्स के मौके पर आज जुम्मे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर देश-विदेश से आए लाखों जायरीन नमाज में शामिल हुए। नमाज के दौरान दरगाह परिसर, जन्नती दरवाजा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा।