केरेगांव थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केरेगांव निवासी महिला बिरझा बाई गंधर्व 9 जनवरी को घर से बेहड़ा फल तोड़ने जंगल गई थी। जो रात भर घर नहीं आई। वहीं 10 जनवरी को परिजनों ने महिला की तलाश किया। जिस पर महिला का शव जंगल में मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।