ब्यावर: नवरात्र पर्व पर अजमेरी गेट स्थित रामद्वारा में शुरू हुई नो दिवसीय राम कथा, कथा प्रारंभ से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा
Beawar, Ajmer | Oct 3, 2024 शहर के अजमेरी गेट स्थित रामद्वारा में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे नवरात्र पर्व के मौके पर 9 दिवसीय श्री राम कथा का कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कथा से पूर्व रामस्नेही संत गोपाल राम महाराज के सानिध्य में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री राम कथा पोती का पूजन करने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ श्री राम की जयकारे लगाए।