सिगरा में निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, बाल अपचारी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 20, 2024 जिले के सिगरा क्षेत्र में मंगलवार रात को शराब के नशे में हत्या करने के मामले में सिगरा पुलिस ने बाल अपचारी सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसका खुलासा एसीपी चेतगंज नीतू सिंह ने किया। नीतू सिंह ने बताया कि शराब के नशे में लोगों में विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।