छतरपुर के सागर रोड स्थित जमुनिया पुल के पास एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला अफसाना बेगम घायल हो गईं। वह अपने पति इशक मोहम्मद के साथ ग्राम धरमपुरा से भटपूरा जा रही थीं, तभी अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ीं।घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई।यह हादसा आज 29 मार्च को दोपहर करीब 2:00बजे का बताया जा रहा है।