गोबिंदपुर राजनगर: एदल-सोनारडीह में 'पागल कुत्तों' का कहर, 12 लोग घायल, गांव में दहशत, स्कूल भी बंद
राजनगर प्रखंड के एदल और सोनारडीह गाँव इन दिनों ‘पागल कुत्तों’ के आतंक से सहमे हुए हैं। बीते 24 घंटे के भीतर कुत्तों ने महिलाओं समेत 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिससे पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों द्वारा एंटी-रे