गोंडा: जिला महिला अस्पताल में महिला मरीज और परिजनों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया, वीडियो हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Jan 27, 2025 सोमवार शाम 6:00 मिली जानकारी के अनुसार जिले के महिला अस्पताल से मरीज और तीमारदार के साथ स्टाफ नर्स व कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है की परिजनों द्वारा मरीज का विगो बदलवाने के लिए चार बार स्टाफ नर्स से कहा लेकिन विगो नहीं बदल गया। इसके बाद बदसलूकी की गई।